Skip to main content

क्या आपको भी फ़र्क़ पड़ा, लेकिन कब तक? ©

आज हम एक बार फिर बुरी तरह से नाकाम हो गए, नाकाम इसलिये नही की बलात्कारीयो को सजा नही मिली बल्कि इसलिए क्योंकि हम अपने समाज को वो नही सीखा पाए जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, हम अपने समाज को नही सीखा पाए कि किसी की भी इज़्ज़त करना उतना ही जरूरी है जितना गायों को इज़्ज़त देना. हम अपने समाज को नही सीखा पाए कि किसी को पूजना उतना ही जरूरी है जितना कि हम मूर्तियों की बनी देवी माँओं को पूजते हैं। हम अगर कुछ जानते हैं तो बस इतना कि हाथों में मोमबत्तियां ज्यादा जरूरी है, जुबान पर गुस्सा ज्यादा जरूरी है। ट्वीट्स बहुत जरूरी है,हर सोशल मीडिया में आक्रोश दिखाना बहुत जरूरी है और डीपी चेंज करना जरूरी है, मानो ऐसा करने से उन पीड़िताओं को इंसाफ मिल ही जाना है।
   मैं खुद भी वही काम कर रहा हूँ जो सब कर रहे हैं, मुझे खुद पता है कि मेरे कुछ लिख देने से समाज मे बदलाव नही आएगा लेकिन हम लिखते इसलिए हैं ताकि हम भी जता सकें कि हाँ फ़र्क़ हमें भी पड़ा है, हमें भी बुरा लगा है, हम भी गुस्से से लबरेज़ हैं । लेकिन इस सब का क्या फायदा, क्या वाकई ये सब करने से कोई बदलाव आने वाला है?  हम रोज़ ही अपने अपने फेसबुक वॉल पर कुछ देखते हैं, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं और स्क्रॉल डाउन कर के कोई फनी वीडियो देख के हँसने लगते हैं, अगर कुछ गलत है इसमें तो बताइए, हमें फ़र्क़ पड़ता है, लेकिन शार्ट टर्म के लिए, इतना शार्ट की पल भर पहले तक हम एक रेप के दोषी को क्या क्या सजा मिलनी चाहिए कैसे उन्हें बीच सड़क पर गोली मार देनी चाहिए और ना जाने क्या क्या बातें बोल देते हैं जैसे पूरा संविधान हमारे ही हाथों में है, और दूसरे ही पल हम सेलिब्रिटी किड्स की लाइफ में क्या नया चल रहा है, क्यों अमिताभ की पोती किसी के साथ बाहर गयी, शाहरुख की बेटी मर्द दिखती है जैसी बातें करने लग जाते हैं।
  ये भी हमारी नाकामी ही दर्शाती है और कुछ नही। सरकार को गरियाने से भी कुछ होने नही वाला, क्योंकि इसके जिम्मेदार हम लोग ही हैं, जो सामने दिख रहे कांड पर तो चुप्पी साध लेते हैं लेकिन जब हमारे पीछे कुछ होता है तो हम शांत नही बैठ सकते।
सरकार की बात से याद आया - “ तीन बच्चों की माँ से कोई रेप करता है भला”। ये शब्द हैं बीजेपी के माननीय एमएलए सुरेन्द्र सिंह  जी के। इसमे भी गलती हमारी ही है, हम बस जाति को देख कर आंखें बंद कर के वोटिंग करते हैं, हमें फ़र्क़ नही पड़ता कि हमारे इलाके में कोई काम हो रहा है या नहीं, हमें इस बात की खुशी होती है कि अब कोई भी कांड करें “अपने नेताजी” तो हैं ही बचा ही लेंगे, हालाँकि ये हालात सबके नहीं हैं लेकिन बहुत जगह ऐसा है।
  मैं और ज्यादा लिख के ज्यादा गुरु नही बनना चाहता, मैं जानता हूँ कि ये भी बस एक आर्टिकल है जिसे लोग पढ़ेंगे, मुझे गाली और शाबासी दोनो ही समान मात्रा में देंगें और अपने अपने सोशल मीडिया में स्क्रॉलिंग कर के किसी नई स्टोरी पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे और लॉगऑउट कर के चैन से सो जाएंगे। क्योंकि हम अपनी नाकामी अपने ही हाथों से लिखते आये हैं और ये बदलने वाला नही है।

Comments

Popular posts from this blog

"Dashashwamedh Ghat" ©

wow!! A place where so called god (brahma) himself kills ten horses in order to offer them in an yajna(यज्ञ) is a sacred place today. seriously!! this is our hindu mythology where assassinators have given the status of god and brahma is knowns as the God of Gods,the creator of universe, why he had to sacrifies horses.....who the hell was more powerful then him.....He wanted to please whom??. .....and why is it necessary to Sacrify the one ,who can't utter a word, in order to please god...... If things are like this then why don't we call general dyer a god.....he had also killed many peoples .....and why don't we call jaliawala bagh a sacred place......after all he was also pleasing his seniors........why don't we call kasab a god and taj hotel a sacred place........he was also pleasing his god..... there's much more to say....but I don't want to be a part of people who are the reasons of intolerant India...... . the message I want to convey is .......ju...

Just a Story(2)©

But……. The way you were glancing, staring at me……. you were also numb…… but not shocked as if u already knew my feelings….. You were speechless for moments… And so was I I was unable to feel my heartbeats… I was living but not breathing….. All I want was your answer…. Say yes or say no…… That few seconds of silence…. Were the happiest moments for me….. Until….

Bollywood Audience ©

"Hey bro, Sallu bhai's movie is releasing today, let's go and watch" "how could we,bro?....the show is already housefull" "Don't you worry, I have already purchased 2 tickets in black" "great bro,you are awesome" after movie........ "The movie was great......have you looked how Sallu bhai have entered in his first scene" "yes bro....he is a great actor......he always works too hard for his every upcoming movies" "this movie is going to be a superhit,don't you think?" "Definitely it will be yaar.....after all sallu bhai was in the movie"   A movie with no motto, no storyline and no Act can cross 100-200cr. easily in India......... and Indian audience celebrate their success in a way that it looks like as if they are gonna be paid for celebrating the success of their favourite actor. On the other hand......... "hey bro, have you watched 'aankhon dekhi'?" ...